Showing posts with label Delhi News. Show all posts
Showing posts with label Delhi News. Show all posts

Monday, 18 March 2024

रोटरी दिल्ली कम्पैशन एंड होप में बच्चों को बांटी होली किट

रोटरी दिल्ली कम्पैशन एंड होप में बच्चों को बांटी होली किट



फरीदाबाद, 18 मार्च (रैपको न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली कम्पैशन एंड होप होली की खुशियां और रंग समाज के सभी वर्गों तक लाने के लिये गत दिवस स्कूलों में होली किट वितरित की गई। 

पहचान द स्ट्रीट स्कूल में 465 होली किटों के वितरण के साथ बच्चों को सुरक्षित होली खेलने का संदेश दिया गया। आयोजन के लिये क्लब के सदस्यों ने उदारतापूर्वक योगदान दिया। 

क्लब के सदस्य श्रीजा अग्रवाल और नव्या रस्तोगी ने होली किट वितरित करने के लिए नोएडा सेक्टर 35 स्थित पहचान केंद्र का दौरा किया। 

पहचान में बच्चे बहुत उत्साहित थे। अविस्मरणीय यादें बनाने और होली की भावना का जश्न मनाने के लिए टीम आरसीडीसीएच और पहचान की सभी ने सराहना की।

क्लब की इलैकटिड प्रधान सुश्री आरूषि सूरी के अनुसार होली वास्तव में खुशियों का पर्व है जो समाज को विभिन्नता में एकता का संदेश देता है। 

आपने कहा कि रंग भले अलग हो सकते हैं परंतु जब वे एक साथ लगते हैं और सभी को अपना बना लेते हैं तो एक अलग सुखद अनुभूति होती है जोकि होली का उद्देश्य है। आपने सभी वर्गों से आह्वान किया कि होली का पर्व खुशियों के साथ मनाएं और सभी को देशभक्ति व मानव सेवा के रंग में रंग लें।

Thursday, 29 February 2024

एनबीजीएसएम कॉलेज सोहना में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

एनबीजीएसएम कॉलेज सोहना में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन


दिल्ली, 28 फरवरी (रैपको न्यूज़)। यहां निरंकारी बाबा गुरुबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज सोहना, गुरुग्राम में "अंग्रेजी साहित्य का भविष्यः उभरते रुझान और अवसर" विषय पर महानिदेशक उच्च शिक्षा, हरियाणा के सहयोग से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार का आयोजन मुख्य संरक्षक एवं एनबीजीएसएम कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री आर.एस. मन्हास एवं कार्यक्रम संरक्षक एवं कॉलेज प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य अंग्रेजी साहित्य में बदलते रुझानों की जांच करना था। सेमिनार की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना से हुई। कार्यक्रम आयोजन सचिव डॉ. अंशिका ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने दिया। सेमिनार का थीम डॉ. डी.पी. सिंह, संयोजक द्वारा प्रस्तुत किया गया। डॉ. सिंह ने सेमिनार की अवधारणा और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस सेमिनार के उ‌द्घाटन सत्र में डॉ. आर.पी. सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर और एचओडी अंग्रेजी विभाग, गवर्नमेंट पीजी महिला कॉलेज, नारनौल ने अपना मुख्य भाषण दिया। अंग्रेजी साहित्य के वर्तमान रुझानों पर जोर देते हुए डॉ. सिंह ने शिक्षार्थियों को उस विशेष भाषा के स्वतंत्र उपयोगकर्ताओं के रूप में विकसित होने में मदद करने के लिए साहित्य सिखाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने डिजिटल युग में साहित्य में आने वाले बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने साहित्य के वर्तमान रुझानों का भी उल्लेख किया और बताया कि कैसे इसके दृष्टिकोण दृष्टिकोण ने डिजिटल युग में अंग्रेजी साहित्य के भविष्य को आकार दिया है। उ‌द्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर और एचओडी अंग्रेजी विभाग, दयाल सिंह कॉलेज करनाल, ने अपने वक्तवय में बताया कि 21वीं सदी में पारंपरिक आंदोलनों और तकनीकों के अनुकूलन जैसे कई रुझान उभरे हैं और उभर रहे हैं। डिजिटल या साइबर साहित्य नवीनतम चलन है जिसमें सृजन के कार्य विशेष रूप से डिजिटल उपकरणों पर और उनके लिए होते हैं। डिजिटल मीडिया अंग्रेजी साहित्य की पहुंच और अकादमिक विश्लेषण को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण साबित होता है। उ‌द्घाटन सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डी.पी. सिंह ने दिया। इस सेमिनार में वक्ताओं के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आये प्रतिभागियों ने वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। चार समानांतर तकनीकी सत्रों में 58 शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। सेमिनार के समापन सत्र के मुख्य अतिथि एसएसबी पीजी कॉलेज बलिया (उत्तर प्रदेश) के प्राचार्य डॉ. राम शर्मा रहे। डॉ. शर्मा अंग्रेजी साहित्य के एक प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं और वे एक प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वह अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं जिसके माध्यम से वह देश के युवाओं को प्रेरित करते हैं। समापन सत्र में डॉ. अंशिका द्वारा सेमिनार का सारांश प्रस्तुत किया गया। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारत के सात राज्यों से 76 प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लेकर लाभ उठाया। सेमिनार के अंत में प्राचार्या श्रीमती शर्मा ने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में. डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. अंजू मेहरा, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. गीता गुप्ता, सुभाष कैलोरिया एवं मैडम शिल्पा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ हुआ।

Sunday, 16 October 2022

दिल्ली व फरीदाबाद की संगत ने श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में की सेवा

दिल्ली व फरीदाबाद की संगत ने श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में की सेवा

फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (रैपको न्यूज़/ नरेंद्र रजनीकर)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी थाली जत्था बंगला साहिब व फरीदाबाद से गुरु की फौज जत्था सोमवार को साहिब श्री गुरू रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर अमृतसर दरबार साहिब पहुंचा। गुरूपर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की सेवा में जत्थे द्वारा लंगर प्रशाद का आयोजन किया। 


जत्थे में फरीदाबाद से 20 सेवादार शामिल हुए जबकि दिल्ली से 80 सेवादारों के साथ यह जत्था श्री दरबार साहिब पहुंचा जहां साहिब श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व को लाखों की संख्या में पहुंची संगत के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर संगत ने एकत्रित होकर जत्थे में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्वश्री अनिल अरोड़ा नीलू, चरणदीप सिंह चन्नी, मनीष अरोड़ा, विजय सिंह, जतिन बतरा, सुरेन्द्र सिंह, सोनू,  जय सिंह, राजन सिंह, गैरी शर्मा, रजत, अशोक, तिरलोचन सिंह, शंटी भाटिया, गुलशन सिंह, देव अरोड़ा, राजीव, नानक सिंह, जसपाल सिंह, अखिल जैन, सिमरन, राकेश भाटिया, कीरत सहित आकाश  की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।



Friday, 4 February 2022

हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड अब नागपुर में देगी अपनी सेवाएं

हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड अब नागपुर में देगी अपनी सेवाएं

नई दिल्ली, 4 फरवरी (रैपको न्यूज़)। दिल्ली एनसीआर में सीएनजी पंप तथा घरेलू उपयोग में आने वाली पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की सेवा देने वाली मुख्य इकाई हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड भविष्य में नागपुर में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।

यह जानकारी देते हुए कंपनी के सीईओ श्री राहुल चौपड़ा ने बताया की इस हेतु कंपनी द्वारा शीघ्र सर्वेक्षण किया जायेगा। आपके अनुसार 2023 तक नागपुर निवासियों को पीएनजी सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

श्री चौपड़ा ने बताया कि इस परियोजना में कंपनी द्वारा 2000 से 2500 करोड़ की लागत का अनुमान है जिसे निश्चित समयनुसार पूरा किया जाएगा।

आपने जानकारी देते कहा कि मुख्य लाइन गेल इंडिया द्वारा बिछाई जाएगी तथा उसके उपरांत एचसीजीपीएल द्वारा नागपुर में अपनी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिसका कार्य प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद आरंभ किया जाएगा।

श्री चोपड़ा ने बताया कि पीएनजी मुख्य लाइन 8 से 12 इंच की होगी किंतु उपभोक्ता को जरूरत एवम् प्रेशर के अनुसार 32,63 तथा 125 एमएम के पाइप लाइन द्वारा गैस सप्लाई की जायेगी जो गैस सिलेंडर से लगभग 25 से 30 प्रतिशत सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी।

आपने कहा कि पीएनजी पाइप लाइन बिछाने के साथ साथ फिलिंग पंप लगाने कार्य योजना आरंभ की जायेगी। 

श्री चौपड़ा ने बताया कि उनके समूह द्वारा गुरुग्राम, बहादुरगढ़, झज्जर,ओर हिसार में सेवाएं प्रदान की जा रही है, जिसका लाभ सभी वर्गो द्वारा उठाया जा रहा है।

आपने बताया कि उनका समूह  50000 घरेलू ओर 400 औद्योगिक तथा कमर्शियल उपभोक्तओ के साथ साथ 38 फिलिंग पंप से लाखो लोगो को अपनी संतोषजनक सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।

श्री राहुल चोपड़ा के अनुसार समूह के चेयरमैन श्री कपिल चोपड़ा का यह प्रयास है की आमजन को सस्ती दरों पर गैस उपलब्ध करवाई जा सके।

आपने बताया कि समूह के चेयरमैन श्री कपिल चोपड़ा औद्योगिक सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रबल हामी है जिसके चलते समूह द्वारा पौधरोपण की मुहिम भी जारी है।

Friday, 27 August 2021

एएसबीसी एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं  मुस्कान

एएसबीसी एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं मुस्कान

नई दिल्ली, 27 अगस्त। जूनियर भारतीय मुक्केबाज मुस्कान ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुबई में चल रही एएसबीसी एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पांचवें दिन फाइनल में जगह बना ली है।

हरियाणा की रहने वाली मुस्कान (46 किग्रा) ने अपने एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्तान की येलियानूर तुर्गानोवा को हराया। इस मुकाबले के दौरान भारतीय मुक्केबाज को लंबी दूरी से तेज और स्मार्ट मुक्केबाजी करते देखा गया। मुस्कान ने तीन राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा और सर्वसम्मति से 5-0 से विजयी घोषित की गईं।

बैंटम वेट सेमीफाइनल में,  हालांकि भारत की आरज़ू (54 किग्रा) को उज्बेकिस्तान की टाइलबर्गेनोवा गुलदाना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दोनों मुक्केबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। दोनों मुक्केबाजों ने हवा में सावधानी बरती और शुरुआत से ही लगातार आक्रमण किए। भारतीय मुक्केबाज़ ने हालांकि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन एक कांटे के मैच में वह 2-3 से मुश्किल से हार गई।

इस बीच, देविका (50 किग्रा) और सुप्रिया (66 किग्रा) अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में हार गईं। इस तरह इन दोनों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

जूनियर लड़कों के वर्ग में, रोहित चमोली (48 किग्रा) और भरत जून (+81 किग्रा) ने अपने-अपने अंतिम -4 दौर के मुकाबलों में समान जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ दोनों ने अपने लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। अंकुश (66 किग्रा) को हालांकि सेमीफाइनल में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

पहले से ही खुद को और देश के पदक हासिल करने के बाद, चार महिलाओं सहित नौ भारतीय युवा मुक्केबाज फाइनल में जगह बनाने का लक्ष्य रखेंगे और इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता के छठे दिन अपना-अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे। इस आयोजन में पहली बार दोनों आयु वर्ग-जूनियर और युवा पहली बार एक साथ खेल रहे हैं।

पुरुषों के वर्ग में वंशज (64 किग्रा), दक्ष (67 किग्रा), विशाल (80 किग्रा), अभिमन्यु (92 किग्रा) और अमन सिंह बिष्ट (+92 किग्रा)  भी एक्शन में दिखाई देंगे, जबकि सिमरन वर्मा (52 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), प्रीति दहिया ( 60 किग्रा) और स्नेहा (66 किग्रा) युवा महिला वर्ग में अपने लिए बेहतर पदक हासिल करने का प्रयास करेंगी।

Friday, 23 July 2021

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हरियाणा और एसएससीबी का दबदबा

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हरियाणा और एसएससीबी का दबदबा

नई दिल्ली, 23 जुलाई ( रैपको न्यूज़/नरेश नरूला)।  हरियाणा की 12 महिला मुक्केबाजों और सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के 9 पुरुष मुक्केबाजों ने गुरुवार को सोनीपत के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में  आयोजित की जा रही चौथी युवा पुरुष और महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।

एसएससीबी के विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा) ने अपने तेज तर्रार प्रदर्शन के दम पर पंजाब के गोपी को हराया। सभी जजों ने सुरेश के पक्ष में फैसला दिया। अगले दौर के  मुकाबले में उनका सामना आंध्र प्रदेश के उपेंद्र चल्ला से होगा।

युवा विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके विश्वामित्र चोंगथम (51 किग्रा) का सामना हरियाणा के रमन से हुआ। उन्होंने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए और फाइनल में पहुंचने के रास्ते में एक और 5-0 के अंतर की जीत दर्ज की। उन्होंने पूरे बाउट के दौरान तेज गति दिखाई और स्पष्ट रूप से बेहतर मुक्केबाज साबित हुए। अब वह स्वर्ण पदक के लिए हिमाचल प्रदेश के अभिनव कटोच से भिड़ेंगे।

फाइनल में जगह बनाने वाले  सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी)  के शेष 7 मुक्केबाज विक्टर सिंह (54 किग्रा), विजय सिंह (57 किग्रा), रबीचंद्र सिंह (60 किग्रा), सनतोई मैतेई (63 किग्रा), अंजनी कुमार (67 किग्रा), जयदीप रावत (71 किग्रा), दीपक हैं। (75 किग्रा) रहे।

महिला वर्ग में, 2021 की युवा विश्व चैंपियन गीतिका (48 किग्रा) ने दिन के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश की रागिनी उपाध्याय के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 5-0 की जीत के साथ हरियाणा के लिए माहौल तैयार किया। गीतिका ने दूरी बनाते हुए रागिनी का सामना किया औऱ तीन राउंड के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी पर कई स्पष्ट घूंसे मारे। अब फाइनल में उनका सामना उत्तराखंड की निवेफिता कार्की से होगा।

52 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग के सेमीफाइनल में, हरियाणा की नीरू खारती को पहले रांउंड में उत्तर प्रदेश की आंचल सिंह के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन नीरू ने और अगले दो राउंड में जजों को संतुष्ट करने वाला प्रदर्शन कर 5-0 से जीत हासिल कोी। इस जीत के लिए नीरू ने आखिरी दो राउंड में  आक्रमण की रणनीति अपनाई।

तमन्ना (50 किग्रा), नेहा (54 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), प्रीति दहिया (60 किग्रा), खुशी (63 किग्रा), मुस्कान (66 किग्रा), सनेहा (75 किग्रा), निधि (81 किग्रा) , लशु यादव (70 किग्रा)  और दीपिका (+81 किग्रा ) सेमीफाइनल में जीतने वाली हरियाणा की अन्य 10 मुक्केबाज हैं।

पुरुष और महिला दोनों वर्ग के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

हरियाणा की महिला टीम ने 2019 में आयोजित पिछले यूथ नेशनल में खिताब जीता था जबकि पुरुष वर्ग में एसएससीबी टीम ने शीर्ष सम्मान हासिल किया था।

देश भर से 479 मुक्केबाजों की उपस्थिति के साथ, युवा पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का चौथा संस्करण कोविड -19 महामारी के कारण एक साल से अधिक के अंतराल के बाद भारत में होने वाला पहला घरेलू मुक्केबाजी कार्यक्रम है। इस यूथ इवेंट के बाद जूनियर बॉयज़ नेशनल चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण और जूनियर गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप का चौथा संस्करण होगा जो 26 से 31 जुलाई तक निर्धारित है।

 यूथ और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप मुक्केबाजों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है क्योंकि शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को 2021 एएसबीसी (ASBC) यूथ एंड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चुना जाएगा। इस चैम्पियनशिप का आयोजन 17 से 31 अगस्त के बीच दुबई में होने वाला है।

Wednesday, 21 July 2021

अपैक्स चैम्बर ने रैगुलेटरी कमीशन को लिखा पत्र : फिक्सड व पीक लोड चार्जिज पर ध्यान आकर्षित

अपैक्स चैम्बर ने रैगुलेटरी कमीशन को लिखा पत्र : फिक्सड व पीक लोड चार्जिज पर ध्यान आकर्षित


दिल्ली, 21 जुलाई (रैपको न्यूज़)। अपैक्स चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिल्ली इलैक्ट्रीसिटी रैगुलेटरी कमीशन से औद्योगिक व व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिये फिक्स चार्जिज की दरों को कम करने का आग्रह किया है। 

रैगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन को लिखे पत्र में चैम्बर के प्रधान श्री कपिल चौपड़ा, उपप्रधान श्री रघुवंश अरोड़ा व चेयरमैन डीईआरसी  कमेटी श्री  संदीप कपूर ने आग्रह किया है कि फिक्स चार्जिज को कम किया जाए ताकि उद्योगों को वर्तमान परिवेश में चल रहे आर्थिक संकट से उबारा जा सके। 

श्री चौपड़ा के अनुसार कोरोना महामारी के चलते उद्योग पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर पा रहे, ऐसे में फिक्स चार्जिज उद्योगों पर एक ऐसा आर्थिक भार है जिससे उद्योगों पर दबाव बढ़ रहा है।

श्री चौपड़ा ने बताया कि मौजूदा समय में फिक्स चार्जिज 250/- प्रति केवीए है जबकि कमर्शियल उपभोक्ता विभिन्न अन्य चार्जिज के रूप में आठ प्रतिशत अतिरिक्त ड्यूटी दे रहे हैं। कई मामलों में तो 320/- रूपये प्रति केवीए तक के चार्जिज हैं। चैम्बर ने मांग की है कि इन चार्जिज को 150 रूपये प्रति केवीए किया जाना चाहिए। 

श्री चौपड़ा ने इलैक्ट्रीसिटी टैक्स को भी समाप्त करने की मांग करते कहा है कि डीएसआईडीसी को मैंटीनेंस चार्जिज दिए जाते हैं और स्ट्रीट लाईट ठीक कराने के लिये वह उत्तरदायी है। ऐसे में इलैक्ट्रीसिटी टैकस किस गणना से लगाया जा रहा है यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। 


चैम्बर के उपप्रधान श्री रघुवंश अरोड़ा के अनुसार पीपीएसी चार्जिज प्रति माह के आधार पर लगाया जा रहा है जोकि तर्कसंगत नहीं है। 

श्री अरोड़ा के अनुसार इस संबंध में कमीशन को हस्तक्षेप कर यह चार्जिज रोकने के आदेश देने चाहिएं। श्री संदीप कपूर ने पीक लोड चार्जिज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि इस संबंध में आयोग को तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि पीक लोड से संबंधी प्रावधान की समय सीमा पर विचार किया जाना जरूरी है। 

पत्र में कहा गया है कि बिजली विभाग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में अवरोधक खड़े कर रहा है क्योंकि इससे उद्योगों की समस्याएं और बढ़ रही हैं, पत्र में आयोग से इस संबंध में तुरंत हस्तक्षेप करने व उद्योग तथा व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

Thursday, 27 May 2021

 दिल्ली में बिजली के बिलों पर छूट दी जाए : सतीश छाबड़ा

दिल्ली में बिजली के बिलों पर छूट दी जाए : सतीश छाबड़ा

नई दिल्ली, 27 म‌ई। अपैक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एनसीटी ऑफ दिल्ली के एडिशनल सेक्रेट्री श्री सतीश छाबड़ा ने दिल्ली सरकार से उद्योगों में प्रयुक्त होने वाली बिजली के बिलों पर छूट की मांग की है।

आपने कहा की लॉकडाउन के कारण उत्पादन में कमी और शून्य बिक्री ने उद्योगों की समस्याओं को ओर अधिक बढ़ा दिया है।

श्री छाबड़ा ने बताया कि पिछले लॉकडाउन में बैंको एवम फाइनेंशियल संस्थानों द्वारा किश्तों में छूट ने औद्योगिक इकाइयों को काफी राहत प्रदान की थी, किंतु वर्तमान में स्थिति विपरीत होने के कारण उद्योग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आपने कहा की टीपीडीडीएल द्वारा जारी बिलों में लगने वाले फिक्स्ड चार्जेस को माफ करने एवम् भुगतान की अवधि सीमा को बढ़ाना उद्योगों को राहत देने वाला पग साबित हो सकता है।

श्री छाबड़ा ने सुझाव देते हुए कहा है कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान जारी बिलों की राशि को आने वाले बिलों में  भुगतान हेतु अनुपात में बांट दिया जाए तो उद्योगों को निश्चित तौर पर लाभ मिल सकता है।

आपने इस संबंध में सरकार से भी तुरंत हस्तक्षेप कर कार्यवाही की अपील की है।

Monday, 24 May 2021

आयकर समय सीमा बढ़ाने का स्वागत, उद्योग हित में अन्य पग भी आवश्यक : जैन

आयकर समय सीमा बढ़ाने का स्वागत, उद्योग हित में अन्य पग भी आवश्यक : जैन

नई दिल्ली, 24 मई। ओखला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव श्री वाई सी जैन ने केंद्र सरकार का आयकर भरने की समय सीमा बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया है।

श्री जैन ने कहा है कि आज की करोना के कारण आई विपदा की घड़ी में सरकार का यह निर्णय से सभी वर्गो को राहत मिलेगी किंतु उद्योगों के लिए अभी विशेष नीति बनाना समय की मांग है।

श्री जैन का मानना है कि यदि सरकार  आयकर के साथ-साथ कुछ अन्य विभागों द्वारा भी औद्योगिक इकाइयों को राहत देने की नीति बनाए तो इससे और साकारात्मक परिणाम आने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

श्री जैन के अनुसार कोविड के कारण घोषित लॉकडाउन 1 उपरांत उद्योग पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ पाए थे, कि वर्तमान में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया। आपने उद्योगों के समक्ष शून्य बिक्री, कर्मचारियों की कमी के साथ साथ निरंतर जारी किश्तों एवम् वेतन जैसी जरूरी खर्चों ने उद्योगों की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि इनसे परेशानी ओर अधिक बढ़ गई है।

आपने कहा कि बैंक की ब्याज दरों में कटौती, बिजली के फिक्स्ड चार्जेस , जीएसटी की रिटर्न में छूट जैसे कई ऐसे प्रावधान है जो उद्योगों को निश्चित रूप से राहत देने में कारगर सिद्ध हो सकते है।

Wednesday, 19 May 2021

वर्तमान परिवेश के अनुरूप लघु एवम् मध्यम उद्योगों के लिए विशेष नीति जरुरी : चौपड़ा

वर्तमान परिवेश के अनुरूप लघु एवम् मध्यम उद्योगों के लिए विशेष नीति जरुरी : चौपड़ा

न‌ई दिल्ली, 19 म‌ई। अपैक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एनसीटी ऑफ दिल्ली के प्रधान श्री कपिल चोपड़ा ने वर्तमान परिवेश के अनुरूप केंद्र सरकार से लघु एवम् मध्यम उद्योगों के लिए विशेष नीति बनाने की मांग की है।

श्री चोपड़ा के अनुसार वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर के कारण राज्यों द्वारा किए गए लॉक डाउन का नकारात्मक प्रभाव अर्थव्यवस्था तथा उद्योगों पर पड़ रहा है जिसका परिणाम भविष्य में देश हित में नहीं रहेंगा।

श्री चोपड़ा का कहना है कि घोषित लॉक डाउन के कारण शून्य बिक्री तथा बैंको और वित्तीय संस्थानों द्वारा जारी किश्तों ने उद्योगों की समस्याओं को ओर अधिक बढ़ा दिया है।

श्री चोपड़ा ने सुझाव देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा आरबीआई को ऐसे दिशा निर्देश दिए जाने चाहिए, जिनसे उद्योगों पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार को कम किया जा सके। आपने कहा है कि इस हेतु औद्योगिक संगठनों के सुझावों के अनुरूप नीतियों  को क्रियान्वित किया जाना चाहिए ताकि उद्योगों को राहत मिल सके।

Wednesday, 12 May 2021

वर्ल्ड पंजाबी आर्गनाइजेशन ने गुरुद्वारा श्री रकाबगंज में दिए 200 ऑक्सीजन कॉन्सिट्रेटर

वर्ल्ड पंजाबी आर्गनाइजेशन ने गुरुद्वारा श्री रकाबगंज में दिए 200 ऑक्सीजन कॉन्सिट्रेटर

नई दिल्ली, 11 म‌ई (रैपको न्यूज़/ कुलजिन्द्र रजनीकर)। वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन ने गुरुद्वारा श्री रकाबगंज में संचालित गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर को 200 ऑक्सीजन कॉन्सिट्रेटर भेंट किए हैं।

वर्ल्ड पंजाबी आर्गनाइजेशन के चेयरमैन श्री विक्रमजीत सिंह साहनी व उनकी टीम ने यह कॉन्सिट्रेटर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को प्रदान किए।

इस अवसर पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री मनजीत सिंह सिरसा ने वर्ल्ड पंजाबी आर्गनाइजेशन का इस विपदा के समय में आगे आकर दिए गए योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।

श्री सिरसा ने कहा कि संगत के सहयोग से दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस विपदा के समय में मानवता एवम् देश की जनता के लिए कार्यरत है। आपने सिख पंथ के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए कहा कि गुरु साहिबान ने सेवा,समर्पण,भाईचारे तथा सहायता की जो सीख सिक्खों को दी है, उसके अनुरूप सेवा का क्रम जारी रहेगा।

वर्ल्ड पंजाबी आर्गनाइजेशन के चेयरमैन श्री विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि उनकी आर्गनाइजेशन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों तक हर संभव मदद पहुंचाने का है जिसे समय समय पर विभिन्न प्रोजेक्टों द्वारा पूरा किया जाता है।

श्री साहनी ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए उनकी संस्था द्वारा ऑक्सीजन कॉन्स्क्रेक्टर की यह खेप गुरुद्वारा साहब में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंपी गई है।

आपने कहा कि वर्ल्ड पंजाबी आर्गनाइजेशन सिख धर्म के कृत करो वंड छक्को के सिद्धांत के अनुरूप कार्यरत है। देश भर में मानवता की सेवा हेतु ऑक्सीजन लंगर, भोजन लंगर, हस्पताल, सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स. विक्रमजीत सिंह साहनी ने विश्वास किया कि यह आक्सीजन कन्सिट्रेक्टर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा की जा रही सेवा में काफी सहायक सिद्ध होंगे।

Tuesday, 27 April 2021

राजनीति छोड़ लोगों की सेवा करें : सुशील गुप्ता

राजनीति छोड़ लोगों की सेवा करें : सुशील गुप्ता


नई दिल्ली,27 अप्रैल। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर आज आम आदमी पार्टी के हरियाणा के सहप्रभारी एंव सांसद राज्यसभा डा सुशील गुप्ता ने विभिन्न मुददो पर आज चर्चा की।

डा सुशील गुप्ता ने हरियाणा में पार्टी के जोन, जिला एंव विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ जूम पर बैठक की। यह बैठक जूम पर करीब एक घंटे हुई। बैठक में हरियाणा प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर पदाधिकारियों ने मरीजों के सामने आने वाली परेशानियों को विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान अधिकतर लोगों ने बताया कि पीडितों को सबसे अधिक परेशानी मरीजों के दाखिले को लेकर आ रही है। 

डा गुप्ता को यह भी बताया गया कि अस्पताल में मरीजों को दाखिले नहीं मिल पा रहें है। जिसके कारण हालत काफी खराब बनें हुए है। इस कारण काफी मरीजों की तो जान तक चली गई है।

डा सुशील गुप्ता ने बैठक का निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि कोविड मंे सबसे अधिक परेशानी प्रदेश में मरीजों के सामने अस्पताल में दाखिलें और दवाईयों को लेकर हो रही है। दूसरा आक्सीजन न मिल पाने की शिकायतें भी लोगों ने उनसे की। 

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता की मदद के लिए आगे आए, ताकि उनको समय पर अस्पताल व बीमारी से जुडी परेशानियों को दूर करने में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगतौर पर भी प्रदेश के लोगों से संपर्क में है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए जहां हर शख्स से सहयोग की उम्मीद की जाती है। यहां राजनीति न करते हुए हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, उनको भरोसा दिलाना है कि आपकी मदद से लिए हजारों हाथ साथ में है। 

 उन्होंने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए  कहा कि दो गज की दूरी, साबुन से हाथ धोना और मास्क लगाकर तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी संदेश दिया जाए कि वह अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकले, जरूरी हो तभी बाहर निकले। इससे हम संक्रमण फैलाने से रोक सकते है।

Monday, 15 February 2021

महाराष्ट्र के रोहन सिंघाड़े और पंजाब के हरकीरत सिंह ने खो खो चैम्पियनिशप के दूसरे दिन चमक बिखेरी

महाराष्ट्र के रोहन सिंघाड़े और पंजाब के हरकीरत सिंह ने खो खो चैम्पियनिशप के दूसरे दिन चमक बिखेरी


नई दिल्ली, 15 फरवरी, ( Repco News/नरेश नरूला ) । पहाड़ी बिल्लाज और जगुआर्स टीमों ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जारी केकेएफआई के 2021 सुपर लीग खो खो टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपनी-अपनी पहली जीत दर्ज की। पहाड़ी बिल्लाज को जहां महाराष्ट्र के रोहन शिंघाड़े के शानदार खेल की बदौलत जीत मिली वहीं जगुआर्स ने पंजाब के हरकीरत सिंह के शानदार प्रदर्शन के बूते अपना खाता खोला। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहले साइंटिफिक ट्रेनिग कैम्प के बाद इवैलुएशन प्रक्रिया के तह केकेएफआई और अल्टीमेट खो खो (यूकेके) द्वारा किया जा रहा है।कोल्हापुर के शिंघाड़े ने आलराउंड प्रदर्शन कर पहाड़ी बिल्लाज को शानदार जीत दिलाई। बिल्लाज ने फ्रीस्की रेंजर्स पर पूल-बी के मुकाबले में तीन अंकों के अंतर से जीत हासिल की। इसी तरह हरकीरत के उम्दा डिफेंस के कारण जगुआर्स ने पूल-ए के मुकाबले में राइनोज पर एक अंक के अंतर से जीत हासिल की।इससे पहले, पंजाब के हरकीरत ने दूसरे दिन के पहले मैच में विपक्षी टीम के अटैक को चकमा देने के लिए अपने जोरदार मूव्स का इस्तेमाल किया और मैट पर दो मिनट और 55 सेकेंड का समय बिताया। इस दौरान हरकीरत ने डिफेंस में भी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कर्नाटक के उनके टीम के साथी सुदर्शन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और चेज के दौरान सात अंक हासिल करते हुए अपनी टीम को जीत के करीब लेकर आए। राइनोज ने जीत हासिल करने की भरपूर कोशिश की लेकिन फिर भी वह 33-32 से यह मैच हार गए।जगुआर्स की यह पहली जीत है। इस टीम को अपने पहले मैच में शुक्रवार को चीताज से कम अंतर की हार मिली थी। अब अपने अंतिम पूल मैच में रविवार को जगुआर्स को निंजाज से भिड़ना है।इसके बाद हुए मैच में पहाड़ी बिल्लाज ने फ्रीस्की रेंजर्स को 32-29 के अंतर से हराया। पहाड़ी बिल्लाज को अपने पहले मैच में ड्रा खेलना पड़ा था। बिल्लाज की जीत में आलराउंडर शिंघाड़े की अहम भूमिका रही। सिंघाड़े ने तीन मिनट 20 सेकेंड मैट पर बिताया और फिर डिफेंडिंग के दौरान पूरे समय मैट पर रहे। चेज के दौरान सिंघाड़े ने अपनी टीम के लिए सात अंक बटोरे। इस दौरान प्रतीक वैकर, महेश सिंदे और सागर पोटदार ने उनका भरपूर साथ दिया। कप्तान वैकर और शिंदे ने जहां पांच-पांच अंक जुटाए वहीं कोल्हापुर के पोटदार ने तीन अंक प्राप्त किए।मध्य प्रदेश के देवेंद्र डागुर ने फ्रिस्की रेंजर्स के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह अंक जुटाए। पहाड़ी बिल्लाज का सामना अब अपने अंतिम पूल मैच में शाकर्स से होगा।इस बीच आज हुए महिलाओं के मैच में पैंथर्स ने टूर्नामेंट में अपनी जीत का क्रम जारी रखा और चीताज के खिलाफ अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। काजल भोर ने पैंथर्स की जीत में मुख्य किरदार निभाया। महाराष्ट्र की खिलाड़ी काजल ने डिफेंस के दौरान एक मिनट और 10 सेकंड मैट पर बिताए तथा चेज के दौरान सात अंक हासिल कर अपनी टीम की 8-7 की जीत में मुख्य रोक निभाया।टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं आठ पुरुष टीमों को पूल-ए और पूल-बी में विभाजित किया गया है। अब ये टीमों कल अपने-अपने पूल में अंतिम राउंड-रॉबिन मैच खेलेंगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और फिर दो सर्वश्रेष्ठ टीमें अंततः 15 फरवरी को होने वाले फाइनल का हिस्सा होंगी। विजेता टीम को 2 लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा जबकि उपविजेता को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को 50-50 रुपये मिलेंगे। महिला टीमों को 30-30 हजार रुपये मिलेंगे।

Monday, 25 January 2021

अर्थव्यवस्था में सुधार संबंधी आंकड़े सराहनीय : कपिल चोपड़ा

अर्थव्यवस्था में सुधार संबंधी आंकड़े सराहनीय : कपिल चोपड़ा


फरीदाबाद 25 जनवरी (Repco News)। अपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संस्थापक प्रधान कपिल चोपड़ा ने कोरोना काल उपरांत अर्थव्यवस्था में हो रहे क्रमिक सुधार संबंधी आंकड़ों पर सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इन आंकड़ों से साफ है कि विपरीत परिस्थिति में भी अर्थव्यवस्था से जुड़े लोग अपने धैर्य तथा कार्यों के कारण सुदृढ़ता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

श्री चोपड़ा ने विशेषज्ञ श्री मोंटेक सिंह आहलूवालिया के बयानों पर सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब शीर्ष विशेषज्ञ अर्थव्यवस्था में सुधार की बात स्वीकार कर रहे हैं तो इसका अर्थ यह है कि वास्तव में विकास का क्रम जारी है।

उल्लेखनीय है कि स. मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने एक बयान में कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में क्रमिक रूप से सुधार हो रहा है और आरबीआई व सरकार द्वारा लघु उद्योगों को ऋण राहत संबंधी कार्य सराहनीय है।

श्री चोपड़ा ने विश्वास व्यक्त किया है कि अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी वर्गों के लिए सरकार सकारात्मक रूप से योजनाओं को क्रियान्वित करेगी और इससे अर्थव्यवस्था की मजबूती को और बल मिलेगा।

Thursday, 7 January 2021

रेवाड़ी/धारूहेड़ा बॉर्डर पर आयोजित ट्रैक्टर रैली ने किसानों ने दिखाई अपनी ताकत

रेवाड़ी/धारूहेड़ा बॉर्डर पर आयोजित ट्रैक्टर रैली ने किसानों ने दिखाई अपनी ताकत


दिल्ली 7 जनवरी (Repco News)। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि केंद्र सरकार कृषि विरोधी बिल वापस लेने में जितनी देरी कर रही है, उतना ही नुकसान भाजपा को होगा।

यहां रेवाड़ी/धारूहेड़ा बॉर्डर पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में बड़ी संख्या में किसानों को संबोधित करते हुए श्री सिरसा ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानून बिल वापस क्यों नहीं ले रही इसका जवाब किसी के पास नहीं है। आपने कहा कि जो बिल किसानों ने कभी मांगे ही नहीं उन्हें किसानों पर जबरन थोपा जा रहा है और आम जनता के साथ भी छल किया जा रहा है।

फरीदाबाद से ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए समाजसेवी रणजीत सिंह (राणा), पी पी सिंह सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों के साथ स. सिरसा ने कहा कि ट्रैक्टर रैली ने प्रमाणित कर दिया कि किसान ही नहीं सभी वर्ग कानूनों के खिलाफ है। आपने कहा कि सरकार को तुरंत अपना अड़ियल रुख त्यागकर किसानों की मांगों को मानना चाहिए।

Tuesday, 22 December 2020

शिक्षा और चिकित्सा दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता : सुशील गुप्ता

शिक्षा और चिकित्सा दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता : सुशील गुप्ता


दिल्ली 22 दिसंबर (Repco News)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है। शिक्षा ऐसी हो जो विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़े ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अच्छी शिक्षा ना मिलती तो वे आज इस मुकाम पर नहीं होते। वे जो कुछ भी है अपने शिक्षकों की वजह से है यदि उन्हें अच्छे शिक्षक नहीं मिले होते तो उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते।उक्त विचार उन्होंने आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को कहे।डीटीए के प्रभारी प्रोफेसर हंसराज 'सुमन' के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनके निवास पर मिला। श्री गुप्ता ने आगे कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाती है।जिस तरह से दिल्ली की सरकार ने स्कूली शिक्षा में देश को एक मॉडल दिया है जिसकी तारीफ देश-विदेशों में हो रही है वैसा ही मॉडल हम अपनी सरकार के विश्वविद्यालयों में देना चाहते है। विश्वविद्यालयी शिक्षा में  बदलाव कर हर छात्र तक पहुंचना चाहते हैं ,शिक्षा के बिना कोई भी छात्र न बचे यह सरकार की मंशा है।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा को हमें  रोजगार से जोड़ना पड़ेगा तभी छात्र आत्मनिर्भर बन पाएंगे। उन्होंने डीटीए के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने कॉलेजों / विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए रोजगार संबंधी विषयों की शिक्षा देना चाहते है इसके लिए सरकार समाज के सभी वर्गों के छात्रों को शिक्षा के माध्यम से उपर उठाना चाहती है जिससे छात्र अपना व्यवसाय कर बहुत से लोगों को रोजगार दे सकते है। सुशील गुप्ता ने एडहॉक शिक्षकों के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले शतप्रतिशत वित्त पोषित 12 कॉलेज और 5 फीसदी वाले 16 कॉलेजों में जल्द ही सरकार के साथ बैठकर लंबे समय से एडहॉक टीचर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति करने के आदेश जारी कराएंगे।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण बहुत से छात्रों को मोबाइल, इंटरनेट, लेपटॉप के माध्यम से शिक्षा मिल पा रही है ,जैसे ही इस महामारी का दौर खत्म होगा उच्च शिक्षा के लिए एक डॉक्युमेंट तैयार करेंगे जिसमें डीटीए से जुड़े शिक्षकों की मदद ली जाएगी। प्रोफेसर हंसराज 'सुमन' ने सांसद  सुशील कुमार गुप्ता को आश्वासन दिया है कि उच्च शिक्षा और शिक्षकों के स्थायीकरण के  लिए जो भी एजेंडा तैयार किया जाएगा उससे कभी पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में जहां उनकी गवर्निंग बॉडी और चेयरमैन है वहाँ पर जनवरी 2021 से परमानेंट अपॉइंटमेंट्स की प्रक्रिया शुरू कराएंगे।उन्होंने एक दशक से ज्यादा से पढ़ा रहे शिक्षकों को करेक्ट रोस्टर के माध्यम से समायोजन करने की बात भी की।जिस पर सांसद ने सरकार से बात करने का आश्वासन दिया। डीटीए के इस प्रतिनिधि मंडल में लगभग 25 शिक्षकों ने भाग लिया।प्रभारी हंसराज 'सुमन', डॉ. गोपाल राणा, डॉ. नरेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. राजेश राव ,डॉ. प्रतीक कुमार,नॉन टीचिंग से  केदारनाथ  अनिल कुमार,  राजकुमार यादव  आदि ने भी उच्च शिक्षा और संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, पर विचार रखें।

Tuesday, 15 December 2020

 सुशील गुप्ता ने दिल्ली में केजरीवाल के साथ सामूहिक उपवास में लिया भाग

सुशील गुप्ता ने दिल्ली में केजरीवाल के साथ सामूहिक उपवास में लिया भाग


नई दिल्ली, 14 दिसंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमवार को किसानों के समर्थन में एक दिन के अनशन पर बैठे। नेताओं के बीच पहुंचे केजरीवाल, बोले-किसान और जवान संकट में तो देश कैसे खुशहाल समेत आप के कई मंत्री और विधायकों के साथ पार्टी कार्यालय में धरने में शामिल हुए।

मालूम हो कि किसान पिछले दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों को लेकर पिछले 19 दिनों से डेरा डाले हुए है। जिसके तहत केन्द्र सरकार के तीन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए आज अनशन पर है।

दिल्ली के अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता के नेतृत्व में पूरे हरियाणा के समस्त जिलों में एक दिन का सामूहिक धरना दिया गया। सुशील गुप्ता ने किसानों के बिल के समय में भी संसद में किसानों के पक्ष में पुरजोर विरोध दर्ज करवाया था।

दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान 19वें दिन भी डेरा डाले हुए हैं। सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद किसान नेताओं ने अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है। जिसके तहत किसान संगठनों ने दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सोमवार को दिनभर के लिए अनशन व धरना दिया।

किसान आंदोलन के चलते आज हरियाणा के विभिन्न जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ कानूनों के विरोध में किसानों पक्ष में एक दिन का सामूहिक उपवास व धरना दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, हिसार, रेवाडी, अम्बाला, फतेहबाद,सिरसा, भिवानी, पंचकुला, यमुना नगर, सोनीपत, गुरूग्राम, जींद, फरीदाबाद, पलवल, चरखी दादरी आदि जिलों में आंदोलनकारी किसानों के पक्ष में पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही धरने पर पहुंच गए थे।

सांसद सुशील गुप्ता ने जहां आम आदमी पार्टी के हरियाणा कार्यकर्ताओं से फोन से बातचीत कर उनके धरने की जानकारी भी प्राप्त की। जबकि वह खूद राजधानी मंे पार्टी कार्यालय में पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ धरना दिया। जहां उन्होंने टिकरी बाॅर्डर पर पार्टी द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे सहयोग की जानकारी भी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिशानिर्देश पर प्रतिदिन टिकरी बाॅर्डर पर खाने की व्यवस्था तो करती ही है, बल्कि किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनको हल भी करने का प्रयास करने में लगी है। उन्होंने केन्द्र सरकार से किसानों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने को कहा।

Wednesday, 9 December 2020

पंजाब के सांसद और विधायकों को समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे विधायक नीरज शर्मा

पंजाब के सांसद और विधायकों को समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे विधायक नीरज शर्मा


नई दिल्ली, 9 दिसंबर। किसान विरोधी कानून के समर्थन में धरने पर बैठे पंजाब के सांसद और विधायकों को समर्थन देने फरीदाबाद एनआईटी विधायक नीरज शर्मा आज जंतर मंतर पहुंचे। टीम पंडितजी और सिख समाज के प्रतिनिधियों के साथ यहां पहुंचे श्री शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की ओर से इस आंदोलन को समर्थन प्रदान किया। 

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि बेशक हरियाणा और पंजाब सरकारों के बीच कुछ विषयों को लेकर मतभेद है लेकिन फिर भी किसानों का मुद्दा इतना बड़ा है कि इन सब बातों को फिलहाल दरकिनार करते हुए किसानों के समर्थन में खड़े होने की जरूरत है। 

धरना दे रहे पंजाब लुधियाना से सांसद सरदार रवनीत सिंह, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, जीरा पंजाब से विधायक सरदार कुलबीर सिंह जीरा व अन्य विधायकों को श्री शर्मा ने भरोसा दिलाया कि आप पंजाब से यहां आया हुआ स्वयं को अकेला मत समझना जहां जैसी जरूरत पड़ेगी हम आपके साथ हैं। 

 श्री शर्मा ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए कि सरकार लाखों करोड़ों रुपए रैन बसेरों पर खर्च करती है लेकिन सांसद और विधायक खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे हैं उन्हें तंबू लगाने तक की मंजूरी प्रदान नहीं की जा रही है। इस मौके पर गुरद्वारा सिंह सभा जवाहर कॉलोनी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह ने अपनी कमेटी के साथ लुधियाना से सांसद सरदार रवनीत सिंह, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, खदुर साहिब से सांसद जसबीर सिंह गिल, जीरा पंजाब से विधायक सरदार कुलबीर सिंह जीरा व अन्य विधायकों सरोपा पहनाकर समर्थन किया। इस मौके पर श्री राजेश आर्य राष्ट्रीय सचिव इंटक, इकबाल कुरेशी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, सरदार बंटी जी, रंजोत, हरजिंदर मेहंदीरत्ता, सरदार आत्माराम, रेशम सिंह, बलजीत सोढ़ी व अन्य साथी उपस्थित रहे।

Saturday, 28 November 2020

उद्योग प्रबंधक एस एल आहूजा का निधन

उद्योग प्रबंधक एस एल आहूजा का निधन


दिल्ली 28 नवंबर (Repco News/ कुलजिन्दर रजनीकर)। अपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एनसीटी ऑफ दिल्ली एवम् नजफगढ़ फैक्टरीज एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य श्री एस एल आहूजा का यहां निधन हो गया।

श्री आहूजा कोरोना संक्रमित थे। उनका अंतिम संस्कार पंजाबी बाग श्मशान घाट पर 12.30 बजे कोविड दिशा निर्देश अनुसार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि श्री आहूजा ओद्यौगिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक एवम् धार्मिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहे।

अपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एनसीटी ऑफ दिल्ली के प्रधान श्री कपिल चोपड़ा ने श्री आहूजा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि यह औद्योगिक व सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।

रैपको न्यूज़ परिवार श्री आहूजा के निधन पर दुख व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

Monday, 16 November 2020

उद्योगों को दिल्ली से बाहर करने या बंद करने की योजना 'वोकल फार लोकल' के विरुद्ध : कपिल चौपड़ा

उद्योगों को दिल्ली से बाहर करने या बंद करने की योजना 'वोकल फार लोकल' के विरुद्ध : कपिल चौपड़ा


दिल्ली 16 नवंबर (Repco News)। एक और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने एवं विश्व में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु वोकल फार लोकल का नारा दे रहे हैं तो दूसरी ओर दिल्ली सरकार एवं एमसीडी लघु एवं मध्यम उद्योगों को परेशान कर उन्हें दिल्ली से बाहर करने या बंद करने पर तुले नजर आते हैं।

अपेक्स चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के संस्थापक प्रधान श्री कपिल चोपड़ा का कहना है कि उद्योग प्रबंधक पोलूशन के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक हैं और कोई भी उद्योग प्रबंधक प्रदूषण फैलाने के हक में नहीं है परंतु सरकार प्रदूषण का कारण बताते हुए उद्योगों को दिल्ली से बाहर करने या बंद कराने पर आमादा है। कोरोना के कारण पहले से ही मार सहने वाले उद्योग अपनी पूर्व स्थिति से आए इसमें सबसे बड़ी बाधा एमसीडी व दिल्ली सरकार की नीतियां कही जा सकती हैं।

श्री कपिल चोपड़ा का कहना है कि आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण का कारण पराली का धुआ 42% एवं यातायात 18 से 39 प्रतिशत थर्मल से तीन से 11% सड़कों पर उड़ती धूल 18 से 78% कंस्ट्रक्शन से आठ से 18% जिम्मेवार हैं, जबकि उद्योग 2% से 29% प्रदूषण के लिए दोषी माने जा रहे हैं। आपने कहा है कि अधिक पोलूशन फैलाने वाले संस्थानों को प्रदूषण कम करने के लिए संयंत्र लगाने चाहिए, परंतु ऐसी इकाइयां जो मात्र 2 से 5 प्रतिशत प्रदूषण ही करती हैं को बंद कराने या भविष्य में नई इकाई रोकने जैसे आदेश उचित नहीं कहे जा सकते। इससे सरकार को राजस्व की हानि तो होगी ही साथ ही बेरोजगारी भी बढ़ेगी।

 एक प्रश्न के उत्तर में श्री कपिल चोपड़ा ने कहा कि उद्योगों पर पहले से ही टैक्स की मार पड़ रही है। उत्पादन की लागत तीन से चार गुना बढ़ा दिया गया है, सॉलिड वेस्ट एवं पोल्यूटेड पानी के डिस्पोजल रेट बढ़ा दिए गए हैं। लाइसेंस फीस 30 से 40 गुना लगा दी गई है। न्यूनतम वेतन की बढ़ोतरी ने पहले से ही उद्योगों की कमर तोड़ रखी है कुल मिलाकर इन टैक्सों की मार से उत्पादन की लागत 10 से 30% तक बढ़ गई है ऐसे में लोकल से वोकल का नारा कितना सार्थक हो सकता है।

 आपने कहा है कि कोरोना के कारण उद्योगों की आर्थिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं है, उद्योग पूर्व की स्थिति में पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु ऐसी परेशानियों के कारण वह कैसे आगे बढ़ सकते हैं। सरकार उद्योगों को शहर से बाहर जाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है के उत्तर में श्री कपिल चोपड़ा ने कहा है कि यह बीमारी के कारण कमजोर व्यक्ति को पैदल चलाने का प्रयास कहा जाएगा जो संभव नहीं है। पहले उद्योगों की स्थिति तो ठीक हो जाए फिर भी सोचा जा सकता है परंतु वर्तमान स्थिति काफी गंभीर है, ऐसे में तो उद्योग धंधे तबाह हो जाएंगे, यही कहा जा सकता है।